हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,आजमगढ़ हुब्बीगंज / 10 मोहर्रम आशूरा-ए-मुहर्रम के मौके पर अंजुमन-ए-इमामिया मखदूम मेंहदी की ओर से अज़ादारान-ए-इमाम हुसैन (अ.स.) के लिए फ़ाक़ा-शिकनी का विशेष इंतज़ाम किया गया। यह व्यवस्था इमाम हुसैन अ.स. और उनके वफ़ादार साथियों की अज़ीम क़ुर्बानी की याद में की गई।
मजलिस और मातमी कार्यक्रमों के बाद बड़ी तादाद में मौजूद अज़ादारों ने फ़ाक़ा-शिकनी में शिरकत की। अंजुमन के ज़िम्मेदारों और ख़िदमतगुज़ारों ने पूरी तंजीम और इंतिज़ाम के साथ तबर्रुक़ तक़सीम किया।
इस मौके पर अंजुमन के पदाधिकारियों ने कहा कि आशूरा का दिन सब्र, क़ुर्बानी, ईसार और इंसानियत का पैग़ाम देता है। फ़ाक़ा-शिकनी का यह एहतेमाम उसी अज़ीम मक़सद की याद को ज़िंदा रखने और अज़ादारों की ख़िदमत के जज़्बे को फ़रोग़ देने के लिए किया गया है।
कार्यक्रम के अंत में मुल्क व क़ौम की तरक़्क़ी, अमन-ओ-अमान और तमाम मोमिनीन की सलामती के लिए ख़ुसूसी दुआ की गई।
आपकी टिप्पणी